डिजिटल संस्कृति का युवाओं में सोशल मीडिया निर्भरता पर प्रभाव: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.59828/ijeve.v2i3.42Keywords:
डिजिटल संस्कृति, सोशल मीडिया एडिक्शन, युवा, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल व्यवहारAbstract
वर्तमान युग में डिजिटल तकनीक एवं इंटरनेट के तीव्र विकास ने एक नई डिजिटल संस्कृति को जन्म दिया है, जिसने मानव जीवन, विशेषकर युवाओं के व्यवहार, सोच एवं जीवनशैली को गहराई से प्रभावित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Instagram, WhatsApp आदि युवाओं के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। इसके परिणामस्वरूप, सोशल मीडिया का अत्यधिक एवं अनियंत्रित उपयोग कई मामलों में निर्भरता का रूप ले रहा है। डिजिटल संस्कृति का युवाओं में सोशल मीडिया निर्भरता पर सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। साथ ही अत्यधिक सोशल मीडिया उपयोग का मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षणिक उपलब्धि एवं सामाजिक संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव भी परिलक्षित होता है। अध्ययन के आधार पर यह सुझाव दिया गया है कि युवाओं में डिजिटल साक्षरता, संतुलित उपयोग एवं डिजिटल डिटॉक्स जैसी रणनीतियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को कम किया जा सके।
