ऑनलाइन शिक्षण में शिक्षकों और छात्रों की भूमिका का अध्ययन
सार
ऑनलाइन शिक्षण में शिक्षकों और छात्रों की भूमिकाएँ विविध एवं परस्पर संबंधित हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना विशिष्ट महत्व है। शिक्षकों का प्राथमिक दायित्व गुणवत्तापूर्ण शिक्षण विधियों का विकास करना, छात्रों के साथ संवाद स्थापित करना और शिक्षण संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन करना है। उन्हें अपने शिक्षण माध्यमों में नवाचार लाने और तकनीकी उपकरणों का समुचित उपयोग करने की आवश्यकता है, ताकि विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया सशक्त और प्रेरणादायक हो सके (Salmon, 2004)। शिक्षकों का नवीनतम शिक्षण उपकरणों व तकनीकों का समावेश, विद्यार्थियों को विषय पढ़ाने, उनके जिज्ञासाओं का समाधान करने और उचित परीक्षा-आधारित मूल्यांकन करने में सहायक होता है। दूसरी ओर, छात्र स्वयं में सक्रिय भागीदारी, स्वतंत्र अध्ययन और सहयोगात्मक शिक्षण के प्रति जागरूक रहते हैं। विद्यार्थियों का स्वाधीन अध्ययन व सक्रिय भागीदारी आत्म-प्रेरणा तथा सीखने के प्रति रुचि को बढ़ावा देता है, साथ ही सहयोगात्मक शिक्षा से उनके सामाजिक कौशल का भी विकास होता है (Martin & Bolliger, 2018)। इन दोनों भूमिकाओं का समर्पित और सार्थक निर्वहन ऑनलाइन शिक्षा को अधिक प्रभावशाली बनाता है। यह प्रणाली लचीलापन, सुविधा, विविधता में समावेश और संसाधनों की उपलब्धता जैसी विशेषताओं से परिपूर्ण है, जो शिक्षण एवं सीखने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाती हैं। हालांकि, इसे अपनाने में तकनीकी समस्याएँ, समय प्रबंधन और मनोबल बनाए रखने जैसी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। इन चुनौतियों का सामूहिक प्रयास, संवाद के तरीकों का विकास और समर्थन के माध्यम से समाधान संभव है। इसी सहभागिता व सहयोग से ऑनलाइन शिक्षण का समुचित मूल्यांकन एवं भविष्य की दिशा तय की जा सकती है, जिसमें नई तकनीकों का समावेश तथा शिक्षण विधियों में निरंतर बदलाव आवश्यक हैं। इन सभी कारकों का समेकित प्रयास शिक्षकों और छात्रों के बीच बेहतर सामंजस्य, समर्पित समर्थन और गुणवत्तापूर्ण सीखने का आधार बनाते हैं, जिससे शिक्षण का अनुभव अधिक उत्पादक एवं सर्मिथ होता है।
मुख्य शव्द: ऑनलाइन शिक्षण, नवाचार, समय प्रबंधन, तकनीकी आदि ।
