माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की संवेगात्मक परिपक्वता तथा अध्ययनरत आदत का उनकी शैक्षिक उपलब्धि से सम्बन्ध का अध्ययन
##semicolon##
https://doi.org/10.59828/ijeve.v2i4.48##semicolon##
संवेगात्मक परिपक्वता, अध्ययन आदत, शैक्षिक उपलब्धि, माध्यमिक स्तर।सार
प्रस्तुत अध्ययन में माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के संवेगात्मक परिपक्वता तथा अध्ययन आदत का उनकी शैक्षिक उपलब्धि से सम्बन्ध का अध्ययन किया गया है। इसके लिए वर्णनात्मक शोध सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है। प्रतिदर्श के लिए लखनऊ जनपद के यू0पी0 बोर्ड से सम्बद्ध विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से कक्षा-11 के 260 विद्यार्थियों (140 छात्र तथा 120 छात्रा) का चयन स्तरीकृत यादृच्छिक प्रतिदर्शन द्वारा किया गया। चरो के मापन हेतु तारा सबापधी द्वारा निर्मित संवेगात्मक परिपक्वता मापनी, डिंपल रानी एवं एम0एल0 जैदका द्वारा निर्मित अध्ययन आदत मापनी कक्षा-10 की बोर्ड की परीक्षा में प्राप्त होने वाले प्राप्तांकों का प्रयोग किया गया है। आंकड़ों के विश्लेषण हेतु पियरसन सह-सम्बन्ध गुणांक का प्रयोग किया गया है। अध्ययन के निम्न परिणाम प्राप्त हुए हैं- (1) विद्यार्थियों, छात्रों, छात्राओं की संवेगात्मक परिपक्वता तथा शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सार्थक तथा धनात्मक सह-सम्बन्ध है। (2) विद्यार्थियों, छात्रों, छात्राओं की अध्ययन आदत तथा शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सार्थक तथा धनात्मक सह-सम्बन्ध है।
